कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:कारगिल विजय दिवस के अवसर पर विश्व हिन्दू महासंघ ने विजय दिवस की ख़ुशी के साथ ही जो शहीद हुये उनकी याद में कैंडिल जलाकर श्रद्धाजली दी|
विश्व हिन्दू महासंघ ने जिलाध्यक्ष अविनाश दुबे के नेतृत्व में कार्यकर्ता चौक पर एकत्रित हुए| उन्होंने भारत माता की जय के नारे लगाये और कारगिल विजय दिवस पर ख़ुशी का इजहार करने के साथ ही भारतीय सेना के शौर्य की सराहना की| इसके साथ ही साथ कहा की यह युद्ध देश के लिये गौरव भरा था| जिसे देश हमेशा याद करता रहेगा| संगठन ने कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए जबानो कोकैंडिलजलाकर उन्हें श्रद्धाजली दी| प्रदेश मीडिया प्रभारी सौरभ शुक्ला, रवि मिश्रा, राहुल गुप्ता, मनमोहन शुक्ला, संजीब राठौर, आदित्य कुमार,नारायण दत्त आदि रहे|