तहसील दिवस में 27 शिकायतों का निस्तारण

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक हमारे स्‍कूल

फर्रुखाबाद:तहसील दिवस केबल फरियादियो का मखौल बनाने का जरिया बन गया है| तभी तो बड़ी संखया में शिकायतों के आने के बाद भी कोई कार्यवाही नही होती| महज कुछ लोगों को संतुष्ट करके अन्य को जाँच के हवाले किया जा रहा है| मंगलवार को कुल 27 शिकायतों का ही निस्तारण किया गया|
जिलाधिकारी मोनिका रानी व एसपी अतुल शर्मा ने सदर तहसील दिवस में पंहुचकर फरियादियों की फरियादें सुनी| जिसमे राजस्व,पूर्ति, बिजली आदि से सम्बन्धित शिकायते आयी| जिसमे जिलाधिकारी व एसपी ने जल्द कार्यवाही करने के निर्देश दिये| डीएम व एसपी लगभग 11:30 बजे तक तहसील दिवस में रुके और बाद में आवश्यक कार्य से चले गये|
इसके बाद एडीएम व एसडीएम सदर अजीत सिंह, सीओ सिटी रामसरन सिंह सरोज, सीएमओ डॉ० अरुण कुमार आदि से समस्याओं को सुना| इस दौरान सर्वोदय मंडल के लक्ष्मण सिंह ने मेहराज हुसैन, सलीम खां आदि के साथ तहसील दिवस पंहुचे| जंहा उन्होंने एसडीएम से स्लाटर हाउस शूरू कराने के लिये मांग रखी| वही नेकपुर कला निवासी विमल सिंह, सत्यपाल, मनोज कुमार आदि ने मोहल्ले के पूर्व तरफ स्थित तालाब के पानी का निकास ना होने कीशिकायत की | खुशनबाज ने कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जा किये जाने की शिकायत की|
एसडीएम सदर ने बताया की कुल 154 शिकायतें आयी| जिसमे से 24 का निस्तारण किया गया है | अन्य शिकायतों में जल्द कार्यवाही के निर्देश दिये गये है|