आयकर की छापेमारी से खफा व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया धरना

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: लिंजीगंज व मन्नीगंज के व्यापारियों ने आयकर के छापे के विरोध में बाजार बंदकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया| इसके साथ ही व्यापारी धरने पर भी बैठ गये| बाद में अधिकारीयों के समझाने पर वह शांत हुये|
आयकर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर एके गुप्ता, आईटीओ विवेक सिंह के साथ कई जिलों के अधिकारी लिंजीगंज बाजार पंहुचे| उन्होंने सर्वेश गुप्ता की परचून दुकान पर छापा मारा| उनसे बैंक खातों के विषय में जानकारी ली| सर्वेश ने बताया कि उनके दो खाते एसबीआई व एक खाता पीएनबी में है| एक खाता पत्नी ममता व एक खता एसबीआई में पुत्र तनमय के नाम है| अधिकारीयों ने दुकान पर मौजूद 54500 रूपये कब्जे में लिया और उनकी गिनती करने के बाद सर्वेश को वापस दे दिये|
इसी बीच सर्वेश गुप्ता के बड़े भाई आर्यभूषण अधिकारीयों के बीच में आकर जबाब देने लगे| तो आयकर अधिकारी भड़क गये| उन्होंने कहा की केबल दुकान मालिक से ही जबाब तलब होगा| आयकर अधिकारीयों से साथ शहर कोतवाली के एसएसआई देवेन्द्र गंगवार फ़ोर्स के साथ आये थे| भारी संख्या में फ़ोर्स देख व्यापारी भड़क गये| उन्होंने लिंजीगंज मन्नीगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमलेश गुप्ता के साथ नरेश गुप्ता, राजेश,ईश्वर दयाल सिन्धी, राजेश सिंह आदि ने बीच सड़क पर बैठ नारेबाजी शुरू कर दी| व्यापारियों ने आक्रोश में बाजार बंद कर दिया|
घटना की सूचना पर शहर कोतवाल राजेश पाठक फ़ोर्स के साथ आये| उन्होंने व्यापारियों से वार्ता की| तभी अचानक बरसात होने लगी| जिससे व्यापारी धरने से उठ गये| कुछ देर बाद आर्यभूषण ने कमलेश गुप्ता ने आयकर अधिकारियों के साथ वार्ता करायी| कमलेश गुप्ता ने आरोप लगाया की व्यापारी कोई डकैत नही है| जिसके लिये इतनी फ़ोर्स आयी है| व्यापारियों ने आरोप लगाया की जब चोरी होती है तो पुलिस बुलाने पर भी नही आती लेकिन छापा पड़ने पर इतनी पुलिस क्यों बुलाई गयी|काफी देर वार्ता के बाद व्यापारी सहमत हुये| खबर लिखे जाने तक अधिकारी दुकान पर अभिलेख खंगाल रहे है|