लेखपालों की जायज मांगों पर विचार कर रही सरकार: चेतन चौहान

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: बीते कई दिनों से लेखपालों की चल रही हड़ताल पर किये गये सबाल पर प्रभारी मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि लेखपालों के प्रतिनिधि मंडल से सरकार की वार्ता चल रही जो मांगे उचित होंगी उन पर कार्यवाही की जायेगी|
मोहम्मदाबाद के विधालय में आयोजित मेधाबी छात्र-छात्राओं के प्रतिभा सम्मान समारोह में जाने से पूर्व प्रभारी मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि बागपत जेल में माफिया मुन्ना बजरंगी की हत्या की जाँच एडीजी रेंक के अफसर कर रहे है| घटना में जिसकी भी लापरवाही होगी उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी| उन्होंने कहा कि उनकी योगी सरकार में एबी तक 58 एनकाउन्टर हुये| कोई भी फर्जी नही किया गया| जेलों में बंद माफियाओं को योगी सरकार में कोई अलग से सुबिधा नही दी जा रही है| जिले में हुई फर्जी मुठभेड कर अपराधी के पैरों में ही हर बार गोली लगने के सबाल पर मंत्री तिलमिला गये| उन्होंने कहा की अपराधियों की तरफ से मीडिया ना बोले उनका संरक्षण ना करे|
बीते कई दिनों से चल रही लेखपालों की हड़ताल पर उन्होंने कहा की लेखपालों के प्रतिनिधि मंडल से सरकार की वार्ता चल रही है |जो जायज मांगे होंगी उन्हें सरकार मानेगी| जो जायज नही होगी उन्हें नही माना जायेगा| नलकूप विभाग में चल रह घोटाले के विषय में भी उन्होंने कहा की अफसर जो जाँच रिपोर्ट सौपेंगे तो उसी के आधार पर ही कार्यवाही की जायेगी| उन्होंने बताया की यूपी में मोबाइल की एक नही कम्पनी खुलने जा रही है| जिसमे 5 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा| जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत व विधायक नागेन्द्र सिंग राठौर आदि रहे |