हिन्दू महासभा नगर अध्यक्ष के पेट में मारी गोली

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: बीती देर रात बाइक से घर जा रहे हिन्दू महासभा के नगर अध्यक्ष पवन मिश्रा के अज्ञात हमलावरों ने पेट में गोली मार दी| गम्भीर रूप से जख्मी पवन को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया है|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के नेकपुर चौरासी निवासी पवन मिश्रा वर्तमान में हिन्दू महासभा में फतेहगढ़ नगर अध्यक्ष है| बीती देर रात वह अपनी बाइक से घर आ रहे थे| तभी कोतवाली क्षेत्र के रखा रोड पर दो बाइको से आये हमलावरों ने उसके पेट में गोली मार दी| जिससे उसकी हालत गम्भीर हो गयी| उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| घटना की सूचना मिलने पर एएसपी त्रिभुवन सिंह फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने अस्पताल में जाँच पड़ताल की|
जिसके बाद पवन को रिफर कर दिया गया| उसे शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया है| पुलिस के अनुसार अभी तहरीर नही आयी है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज होगा|