पालिका की खुली पोल,नाले चोक होने से पानी-पानी हुआ नगर

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: जरा देर की ही बारिश में ही नगर पालिका की पोल खुल गयी और उसके सभी दाबे बेकार साबित हुए| शासन, सरकार के सख्त हिदायत के बाद भी नालो की तरफ पालिका का ध्यान नही है| जिससे आने वाली बरिश में भारी संकट का सामना करना पड़ सकता है| बीती रात हुई बरसात में नगर पानी-पानी हो गया| जिससे नागरिकों में पालिका व जनप्रतिनिधियों के प्रति आक्रोश है| नागरिकों का कहना है हमेशा की तरह इस बार भी वही हुआ| नाले की गंदगी चूल्हे तक बहकर पंहुच गयी| पूर्व में हुये चुनाव में नगर को जलभराव से मुक्त करने के पालिका के दावे झूंठ साबित हुये| जनता को पुन: उसी दिक्कत से जूझना होगा!
बीती रात हुई बारिश में कुछ ही देर बाद शहर के कई मोहल्लो में पानी का सैलाब देखने को मिला| शहर के मोहल्ला तैलया फजल इमाम, मदारबाड़ी, इसमाइलगंज सानी, गंगा नगर कालौनी, नया कोटा पर्चा, बाग़ कूंचा आदि मोहल्लो में जलभराव हो गया| रात भर पानी गलियों में निकलता रहा| सुबह जब लोगों की नींद खुली तो पता चला की पानी उनके आँगन में है| शहर के नालो की सफाई को लेकर व आने वाली बरसात से नगरपालिका कितनी प्रयासरत है यह आज हुई बारिस ने ही साफ कर दिया| सर्वाधिक जल भराव नगर के तलैया मोहल्ले में ही होता है| बीते 25 मई को नगर के मोहल्ला तलैया फजल इमाम, लाल दरवाजा, रेटगंज, ग्राटगंज आदि में जलभराव आदि की समस्या की शिकायत पर तत्कालीन प्रभारी ईओ अजीत सिंह मौके पर पंहुचे थे | उन्होंने तीन दिन के भीतर नाला साफ़ करने का फरमान जारी किया था| लेकिन एक महीने के बाद भी नाला सफाई का कार्य नही किया गया| सूत्रों की माने तो लाखों का वजट नाला सफाई के नाम पर साफ़ हो गया| सभासद लल्ला वर्मा ने बताया की वह धरना देने की रणनीति बना रहे है| यदि उसके बाद भी समस्या का समाधान नही होता है तो वह अपने पद से त्यागपत्र देंगे|