अर्जुनपुर पुल निर्माण ना होने से रामगंगा में दोनों जिलों के ग्रामीणों का जल सत्यागृह

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) जनपद हरदोई व फर्रुखाबाद के बीच की 60 किलोमीटर की दूरी अब महज 24 किलोमीटर ही रह जायेगी| सरकार ने दोनों जिलो को जोड़ने के लिये अर्जुनपुर के पुल को लगभग मंजूरी दे दी है| केबल वजट सत्र में उसकी मंजूरी होना बाकि है|यह घोषणा बीते 14 मई 2017 को की गयी थी| लेकिन निर्माण आज तक शुरू ना होने से खफा दोनों जिलों के लोग जल सत्यागृह पर बैठ गये|
सांसद मुकेश राजपूत व हरदोई के सांसद अंशुल वर्मा ने 14 मई को बढ़पुर के एक गेस्ट हॉउस में प्रेस वार्ता की थी| जिसमे उन्होंने कहा था कि अर्जुनपुर का पुल बनने से पिछड़े क्षेत्र के विकास होगा| लगभग 6 महीने के भीतर वजट सत्र में इसकी मंजूरी हो जायेगी| लगभग पौने दो किलोमीटर लम्बे पुल के निर्माण के लिये 65 करोंड़ का वजट मंजूर होने वाला था| दो जिलो को गले मिलाने वाले इस पुल का निर्माण अभी तक शुरू ना होने से खफा फर्रुखाबाद व हरदोई के ग्रामीण व महिलायें अर्जुनपुर के निकट ही रामगंगा में जल सत्याग्रह करने के लिए उतर गये|
तकरीबन एक हजार महिलाएं व ग्रामीण जनपद के अर्जुनपुर के आस-पास व हरदोई के बड़ा गाँव आदि के लोग सत्याग्रह में शामिल हुए है| उनकी मांग है की अभी तक निर्माण अभी तक शुरू क्यों नही किया गया| सांसद मुकेश राजपूत ने जेएनआई को बताया कि वजट मंजूर होने के साथ ही पर्यावरण से एनओसी भी मिल गयी थी| लेकिन वजट अभी तक उपलब्ध ना होने से निर्माण शुरू नही कराया जा सका है| प्रदेश सरकार से इस सम्बन्ध में बात चल रही है|