पालिका कर्मी ने फांसी लगाकर दी जान

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: बीती रात पालिका कर्मी ने फांसी लगाकर जान दे दी| परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना नही दी| वही उनके शव का अंतिम संस्कार कर दिया|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के नगर पालिका में राजमिस्त्री 59 वर्षीय रामचन्द्र जाटव पालिका की कालोनी में ही रह रहे थे| शराब पीने के आदी थे| बीते कुछ दिनों से वह काफी बीमार चल रहे थे| बीती रात उन्होंने अपने सरकारी घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| जानकारी होने पर उनकी पत्नी कुसुमलता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| परिजनों ने पुलिस को सूचना नही दी|
प्रभारी निरीक्षक दधिबल तिवारी ने बताया कि उन्हें इस सम्बन्ध कोई जानकारी नही दी गयी| जानकारी की जायेगी|