पुलिस चौकी के भीतर बलात्कार के प्रयास का आरोप

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: महिला ने पुलिस के आलाधिकारियों से मिलकर पुलिस चौकी के भीतर उसकी पुत्री के साथ बलात्कार का प्रयास किये जाने का आरोप लगाया है| सीओ सिटी ने मामले में जाँच करने के आदेश किये|
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने जिलाधिकारी मोनिका रानी व सीओ सिटी रामशरण सिंह सरोज से लिखित में शिकायत की| जिसमे महिला ने आरोप लगाया कि बीते 26 जून को वह अपनी 17 वर्षीय पुत्री को घर पर छोड़कर पडोस में चली गयी थी| तभी मोहल्ले का ही मोनू वाथम पुत्र रामबाबू वाथम आ गया| उसने पुत्री से कहा की उसकी माँ आवास विकास चौकी में बुला रही है|
आरोपी मोनू ने आवास विकास चौकी में जाकर पुत्री से बलात्कार का प्रयास किया| उसके कपड़े फाड़ दिए| महिला की शिकायत पर सीओ सिटी रामशरण सरोज ने जाँच के आदेश दिए है|