फर्रुखाबाद:(राजेपुर) बेख़ौफ़ हुये बदमाश आये दिन वारदातों को अंजाम दे रहे है| पुलिस अपना इकबाल कायम करने में सफल नही हो पा रही है| जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद है| बेकाबू हुये बदमाशों ने एक नवविवाहिता को लूटने का प्रयास किया| घटना के बाद दो आरोपियों को ग्रामीणों ने दबोच कर पुलिस के हबाले कर दिया| जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया|
थाना राजेपुर के ग्राम कमरुद्दीनपुर निवासी मनोज कुमार ने थाने में दी गयी तहरीर में कहा है कि छोटे भाई सत्यप्रकाश का विवाह बीते 22 जून को पुरानी मंडी भोगांव मैनपुरी निवासी श्याम बिहारी तिवारी की पुत्री आरती के साथ हुआ था| बीते 25 जून को देर शाम लगभग 8:30 बजे वह कार से आरती की विदा कराकर घर लौट रहे थे| उनके साथ गाँव के ही चालक मुनेन्द्र पुत्र सियाराम, आदित्य उर्फ़ अन्नू पुत्र राज कुमार निवासी राजेपुर भी थे| जब उनकी कार थाना क्षेत्र के ग्राम गढिया के निकट से गुजर रही थी| उसी दौरान पीछे से आयी एक कार ने उन्हें ओवर टेक कर रोंक लिया| उसने से तीन बदमाश निकले| जिसमे से दो के पास तमंचे थे| उन्होंने तमंचा दिखाकर नवबधू के जेबरात व नकदी लूटने का प्रयास किया|
मौका देखकर चीखपुकार शुरू की तो ग्रामीणों ने दो आरोपियों को दबोच लिया | एक के पास तमंचा भी था| जबकि एक आरोपी मौके से भाग गया| पकड़े गये आरोपियों ने अपना नाम अरशद पुत्र अलीमोहम्मद, आनन्द पुत्र राकेश व भागने वाले का नाम अरशद वारशी बताया | पुलिस ने दोनों आरोपी व पुलिस लिखी गाड़ी अपने कब्जे में ले ली|
कार्यवाहक थानाध्यक्ष ने बताया की जाँच की जा रही है| मुकदमा दर्ज किया जायेगा |