लोक तंत्र पर खतरा था कांग्रेस का आपातकाल

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP Politics-CONG.

फर्रुखाबाद: भाजपा ने आपात काल की 43 वीं बरसी पर लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया और कांग्रेस के खिलाफ जमकर बरसे| इसके साथ ही आपात काल से देश की जनता और लोकतंत्र पर क्या असर हुआ इसका भी विस्तार से वर्णन किया गया|
बढ़पुर के एक गेस्ट हॉउस में आयोजित कार्यक्रम में पंहुचे बीजेपी के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रमाकान्त शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे| उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार द्वारा लगाया गया आपात काल एक काले अध्याय के रूप में याद किया जाता है| आपात काल हमारे सवैधानिक आदर्शों पर सीधा हमला था| उन्होंने कांग्रेस पार्टी सत्ता में बने रहने के लिये और अपने राजनैतिक हितों की खातिर लोकतंत्र की हत्या की थी| उच्च न्यायालय को मूक कर दिया था| वही मीडिया पर प्रतिबन्ध लगा दिया था| लेकिन देश की जनता ने कांग्रेस को सबक सिखाया|
सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि 1975 में लागू किया गया आपात काल भारतीय लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था| पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी ने लोक तंत्र को तानाशाही में तब्दील कर दिया था| आपात काल के दौरान लाखो लोग सलाखों के पीछे चले गये| वही प्रेस की आजादी पर भी अटैक हुआ था| जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि युवा पीढ़ी को आपात काल की जानकारी होनी चाहिए|
इस दौरान आठ लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया| पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, पूर्व चेयरमैंन विजय गुप्ता, जिला महामंत्री शैलेन्द्र सिंह राठौर, संजीव गुप्ता, वीरेन्द्र राठौर, डॉ० प्रभात अवस्थी, प्रदीप सक्सेना आदित्य वाथम व नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, शिवांग रस्तोगी आदि रहे|

Comments are closed.