चार हजार लोगों ने एक साथ देखी और सुनी मन की बात

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात को लोगों ने बड़े ही चाब से सुना और देखा| मन की बात को पूरे मन से सुना गया| पीएम ने देश के विकास के लिये कई महत्व पूर्ण पहलुओं पर भी बात की|
रविवार को पीएम के मन की बात का सीधा प्रसारण हुआ| सीएससी जिला मैनेजर भूपेंद्र पाण्डेय के निर्देशन में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले की 145 सीएससी केन्द्रों पर किया गया| युवा हो या किसान सभी ने मन लगाकर मन की बात कार्यक्रम को सुना| जहानगंज में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए|
इस कार्यक्रम में कमालगंज व्लाक कोआर्डिनेटर धीरेन्द्र सिंह, शिवम दुबे, विमलेश कुमार, वीरपाल, आशीष आदि रहे|