बैंक कर्मी के घर ताला तोड़कर लाखो की चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है| आये दिन चोरी की घटना आम हो गयी है| बीते दिन भी लिंजीगंज में दो दुकानों में चोरी हुई थी| वही बीती रात चोरों ने बैंक कर्मी के घर को निशाना बना दिया| ताला तोड़कर लाखों के जेबरात व नकदी साफ़ कर दी गयी|
शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास निवासी अवधेश सिंह चौहान आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में कर्मी है| बीती रात वह अपनी पत्नी पूजा के साथ कमरे में सो रहे थे| चोरों ने देर रात उनके घर के मुख्य गेट के दरवाजे की कुण्डी सरिया डालकर खोल ली| जिसके बाद चोर गैलरी से घर में प्रवेश किया| इसके बाद कमरे में रखी अलमारी का से लगभग 50 हजार की नकदी व ढाई लाख का जेबरात चोरी कर लिया| सुबह पड़ोस में रहने वाली अवधेश की बुआ नन्ही देवी ने दरवाजा खुला होने पर उन्हें जानकारी दी|
अबधेश ने जब जाकर देखा तो सामान इधर -उधर बिखरा पड़ा था| घटना की सूचना पुलिस को दी| पुलिस केबल जाँच पड़ताल कर चली गयी| चोरी के सम्बन्ध में अवधेश ने पुलिस को तहरीर दी है|