बबूल के पेंड में फांसी पर झूलती मिली युवक की लाश

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कंपिल) बबलू के पेड़ पर एक युवक की लाश फांसी पर झूलती मिली| ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी| सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर आ गयी| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम हजरतगंज निवासी पातीराम के ग्राम रौकरी के खेत में खड़े बबूल के पेड़ में एक युवक की लाश सुबह तड़के शौच गये ग्रामीणों ने देखी| उन्होंने इसकी सूचना गाँव आकर दी| सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ लग गयी| लेकिन उसकी शिनाख्त नही हो सकी| मौके पर पंहुची पुलिस ने मृतक की तलाशी ली तो उसके पास एक मोबाइल मिला| जिससे पुलिस ने सम्पर्क किया| तो मृतक के चाचा लटूरी सिंह से फोन पर बात हुई|
थाना क्षेत्र के ही ग्राम पलितपुर निवासी सुरेश यादव मौके पर आ गये| उन्होंने मृतक की शिनाख्त 28 वर्षीय धर्मेन्द्र यादव पुत्र जबर सिंह यादव निवासी प्रीतमपुरा हडियुरा कासगंज के रूप में की| उन्होंने खुद को मृतक का मौसा बताया| सूचना मिलने पर मृतक का भाई उमेश,टिंकू व चाचा ज्ञान सिंह मौके पर पंहुचे| भाई उमेश ने बताया कि बीते पांच दिन पूर्व धर्मेन्द्र गाँव की ही विवाहिता महिला को ले गया था| जिसके बाद दबाब पड़ने पर विवाहिता के परिजन व मृतक का भाई टिंकू कानपुर जाकर दोनों को लेकर आये|
रात में उसे रौकरी के निकट उतार दिया| परिजनों ने हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया|
सीओ नरेश कुमार व थानाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी मौके पर आये| परिजनों ने शव को नीचे उतारा| सीओ ने बताया कि जाँच की जा रही है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही होगी| शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है|