तीन महीने में ही व्यापारियों की दुकानों में दूसरी बार चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: बीते दिन महीने पहले ही व्यापारियों की दुकानों में चोरों ने नकब लगाकर लाखो की चोरी की घटना को अंजाम दिया| जिससे व्यापरियों में आक्रोश पनप रहा है| पुलिस की कार्यप्रणाली पर सबाल खड़े हो गये| क्योंकि जिस जगह पर चोर लगातार चोरी की घटना कर रहे है उस बाजार से कई जिलों का थोक व्यापार होता है| लेकिन घटना के बाद पुलिस उल्टा व्यापरियों को ही दोषी ठहराने में लगी है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के लिंजीगंज में परचून का थोक बाजार है| जंहा तलैया मोहल्ला निवासी मनोज गुप्ता कि विकास कृषि यंत्र के नाम से दुकान है| उनके पडोस में ही मोहल्ला गंगानगर निवासी स्वदेश गुप्ता की जनरल स्टोर के नाम से थोक की दुकान है| बीती रात चोर स्वदेश गुप्ता की छत पर चढ़ गये| उन्होंने जीने का ताला तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और दुकान में नकब लगा दिया| बीच की दीवार में नकब लगने से चोरों ने दोनों दुकानों में बड़े ही आराम से चोरी की घटना को अंजाम दिया|
सुबह लगभग 8 बजे मनोज गुप्ता का पुत्र विकास दुकान खोलने पंहुचा तो उसे चोरी की घटना की जानकारी हुई| उसने अपने पिता को सूचना दी| जानकारी होने पर मनोज व स्वदेश गुप्ता मौके पर पंहुचे | व्यापरियों की भीड़ लग गयी|
लिंजीगंज मन्नीगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमलेश गुप्ता व मंत्री वैभव गुप्ता भी मौके पर आ गये| सूचना पुलिस को दी गयी| सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक संजीब राठौर फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने व्यापारियों पर ही अपनी वर्दी का रौब दिखा दिया| और दुकानों की सुरक्षा खुद व्यापारियों को करने की नसीहत दे डाली| मौक पर डॉग स्कोट व फिल्ड यूनिट को आने के लिए सूचना दी गयी|
तीन महीने पहले भी इन्ही दुकानों के टूटे थे ताले
बीते तीन महीने पहले भी इन्ही दुकानों के ताले तोड़े थे| जिसमे लाखो का सामाण व् नकदी चोरी गयी थी| व्यापारियों के दबाब में पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया था लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई| जिससे व्यापारियों में आक्रोश पनप रहा है|