नमाज अदा कर मांगी अमन चैन की दुआ

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: ईद का त्योहार इंसानी बराबरी का पैगाम देता है। इस मौके पर लोग एक-दूसरे की खुशी में शरीक होते हैं। इस त्योहार को मनाने वाले अपनी क्षमता के अनुसार गरीबों को ईदी और जकात देने की परंपरा का भी निर्वहन करते हैं। शनिवार को इन्हीं बातों का खयाल रखते हुए लोगों ने ईद मनाई। हर तरफ उल्लास और उत्साह का माहौल रहा। मस्जिदों में हजारों लोगों ने नमाज अदा कर मुल्क की बेहतरी और अमन-चैन के लिए अल्लाह से दुआ मांगी। नमाज अदा कर एक दूसरे को मुबारकबाद दी|
नगर की नई ईदगाह व पुरानी ईदगाह पर नमाज अदा करने के लिए मुसलिम समुदाय के हजारों लोग पहुंचे। नई ईदगाह में मौलाना मुफ्ति मुअज्जम अली ने नमाज अदा करवाई। सभी ने देश में अमन-चैन की प्रार्थना की। नमाज अदा करने वाले रफीक, हारुन और बशीर ने बताया कि आज मुल्क में शांति और भाईचारे की सबसे बड़ी जरूरत है। सभी एक-दूसरे के साथ मिलजुल कर रहें, यहीं इंसान के लिए सबसे बड़ी नियामत है। उन्होंने ऊपर वाले से यही दुआ मांगी। सुबह आठ बजे से ईदगाहो मे नमाज अदा करने का सिलसिला शुरू हुआ। वही पुरानी ईदगाह में सुबह 8:30 बजे से नमाज अदा की गयी|
नई ईदगाह में आठ बजे नवाज अदा की गयी| सभी ने अपनी-अपनी हैसियत के अनुसार गरीबों को दान दिया। इस मौके पर उन्हाेंने भाईचारे का संदेश दिया। कहा कि इंसानियत से पेश आना इंसान के लिए सबसे बड़ी बात है। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले लग ईद की बधाइयां दीं।ईद के बाद जिलाधिकारी मोनिका रानी और पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने सभी को मुबारक बाद के साथ ही साथ त्यौहार को शांति के साथ मनाने की सलाह दी| मौलाना मुफ्ति मुअज्जम अली ने एसपी अतुल शर्मा के गले लग मुबारकबाद दी| एडीएम गुलाब चन्द्र, एएसपी त्रिभुवन सिंह आदि रहे|
बाजार रहे गुलजार
ईद के मौके पर बाजार भी गुलजार नजर आये| बच्चो जंहा खिलौने खरीदने में दिलचस्पी दिखायी| तो वही महिलाओं ने घरेलू खाद्य सामग्री के साथ ही साथ श्रंगार के सामान की खरीददारी की|