खेत पर कब्जे के विवाद में महाभारत, भाई-बहन सहित पांच जख्मी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) खेत पर कब्जे के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी चल गयी| जिसमे दोनों पक्षों के पांच लोग जख्मी हो गए| उधर से निकल रहे पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने अपनी सरकारी गाड़ी से घायल भाई-बहनों को लोहिया अस्पताल भेज भर्ती कराया|
थाना क्षेत्र के ग्राम चित्रकूट निवासी मदनलाल राजपूत व् उसके परिवार प्रहलाद सिंह के बीच खेत पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है| लोहिया अस्पताल में भर्ती 18 वर्षीय सुखदेव पुत्र मदनलाल ने बताया कि उसके ताऊ लोकनाथ ने अपने हिस्से के खेत का आधा हिस्सा उसके नाम व् आधा कोतवाली फ़तेहगढ़ के याकूतगंज कुंदन नगला निवासी बहन गीता पत्नी दीपक के नाम पर कर दिया था| बीते लगभग दो महीने पहले लोकनाथ की मौत हो गयी|
गुरुवार को सुखदेव उस खेत पर काम करने गया तो उसके परिवारी चाचा रामनिवास पुत्र प्रहलाद सिंह अपने साथियों के साथ आ गये| उन्होंने सुखदेव की बहन 17 वर्षीय कलावती को लाठी व सरिया से हमला करके लहुलुहान कर दिया| दोनों भाई बहन अपनी जान बचाकर खेत से भागकर सड़क किनारे आ गये| उसी दौरान उधर से गुजर रहे एसपी अतुल शर्मा व डीएम मोनिका रानी की नजर घायल भाई-बहनों पर पड़ी| उन्होने दोनों को उपचार हेतु अपने सरकारी वाहन से लोहिया अस्पताल भेजा| जंहा घायलों की बहन कल्पना ने उन्हें भर्ती कराया|
वही दुसरे पक्ष से रामनिवास ने थाना पुलिस को तहरीर दी| जिसमे सुखदेव व उसकी बहन कलावती पर पर जानलेवा हमला कर पत्नी पुष्पा को भी घायल करने का आरोप लगाया| थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|