ऑनलाइन अपडेट करें वोटर आईडी कार्ड की डिटेल्स

FARRUKHABAD NEWS राष्ट्रीय सामाजिक

नई दिल्ली:भारत में किसी भी व्यक्ति के लिए वोटर आईडी कार्ड एक अहम पहचान पत्र है। अगर किसी के पास वोटर आईडी कार्ड नहीं तो वो इसे ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं। साथ ही अगर चाहें तो ऑनलाइन वोटर आईडी की डिटेल्स में सुधार भी कर सकते हैं। वहीं, ऑनलाइन अप्लाई किए गए आईडी एप्लीकेशन का स्टेटस भी ट्रैक कर सकते हैं। इस पोस्ट में हम आपको उपरोक्त तरीकों की जानकारी देने जा रहे हैँ।
वोटर आईडी में ऑनलाइन कैसे करें सुधार?
इसके लिए यूजर को नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल वेबसाइट पर जाना होगा। यहां आपको Correction of entries in electoral roll विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक कर दें। इसके अलावा आप NVSP की साइट पर जाकर फॉर्म 8 भी भर सकते हैं।
अब जो पेज ओपन होगा उसमें आपको अपनी भाषा सेलेक्ट करनी होगी। साथ ही अपनी बेसिक डिटेल्स भी भरनी होंगी।
इसके बाद आपको स्क्रॉल करके नीचे आना होगा और उस एंट्री पर क्लिक करना होगा जिसे आप बदलना चाहते हैं। इसमें आप एक से ज्यादा एंट्री भी टिक कर सकते हैं।
इसके बाद आप उससे जुड़ी संबंधित जानकारी या डॉक्यूमेंट को अपलोड कर सकते हैं।इसके बाद आपको बाकी की डिटेल्स भी भरनी होंगी। इसके बाद सबमिट पर क्लिक कर दें।इसके बाद आपको आपके मेल पर एप्लीकेशन की डिटेल्स आ जाएंगी। इन डिटेल्स से आप अपने एप्लीकेशन स्टेटस को ट्रैक कर पाएंगे।
नोट: आपको बता दें कि अपडेट होने के 30 दिन के बाद आपको नया वोटर आईडी रीसीव हो जाएगा। वहीं, आपको अपना पुराना आईडी भी जमा करने की जरुरत नहीं है।