कथा के दौरान मारपीट,तोड़फोड़ फायरिंग

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(कंपिल)भागवत कथा के दौरान मंच पर बैठने के लिये मना करने पर दबंगों ने जमकर मारपीट कर दी| वही तोड्फोड़ कर फायरिंग कर दी गयी| घटना के बाद पुलिस ने जाकर जाँच पड़ताल की|
क्षेत्र के ग्राम चमन नगरिया के रहने वाले मुखलाल जाटव पुत्र जयराम गांव वालों के सहयोग से बौद्ध कथा का आयोजन करा रहे थे| कथा बीते 7 जून से चल रही थी| मुखलाल के पुत्र बबलू जाटव ने बताया कि गांव वालों के सहयोग से हर साल की भांति इस वर्ष भी बौद्ध भागवत करा रह थे| तभी ग्राम नगला नाजिर नगला के रहने वाले योगेंद्र पुत्र कल्लू चोब सिंह पुत्र नेत्रपाल, राय सिंह पुत्र राजपाल, राजू पुत्र जय सिंह अनार सिंह पुत्र राम सिंह, संजू पुत्र अजब सिंह आदि आ गये| आरोपी आकर मंच पर बैठ गये| जब लोगों से मंच से उठने के लिए कहा तो यह लोग आक्रोशित हो गये और गाली गलौज करने लगे| जब गाली गलौज का विरोध किया तो जनरेटर बंद कर दिया, लाइटें तोड़ दी और नाजायज असलहों से फायरिंग करना शुरू कर दिया । फायरिंग होते ही ग्रामीणों में भगदड़ मच गई।
सूचना मिलने पर कायमगंज क्षेत्राधिकारी नरेश कुमार,थानाध्यक्ष महेंद्र नाथ त्रिपाठी, 100 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची| लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे| सीओ ने ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी ली| मुखलाल की तहरीर पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| थानाध्यक्ष महेंद्र नाथ त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| जल्द ही आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।