फालोअप: श्रीनगर के सीआरपीएफ जवान का था जलाया गया शव

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: बीते दिन दिन पूर्व एक अज्ञात युवक की अधजली लाश पुलिस को बरामद हुई थी| जिसकी शिनाख्त नही हो पायी थी| घटना के तीसरे दिन शव की शिनाख्त सीआरपीएफ जवान के रूप में उसके परिजनों ने कर ली| पुलिस आगे की कड़ियाँ जोड़ने में जुट गयी है| अभी पुलिस हत्या का कारण पता नही लगा सकी है| लेकिन पुलिस को शक है की उसकी हत्या में किसी करीबी का ही हाथ है|
मुठभेड़ में दो हत्यारोपियों के लगी गोली,एक सिपाही भी जख्म पर पूरी खबर8 जून को सुबह लगभग 5:30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी की शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भगुआ नगला के मैदान में एक अधजली लाश पड़ी है| जिसके बाद भारी मात्रा में पुलिस बल मौके पर पंहुचा था| लेकिन काफी मसक्कत के बाद भी उसकी शिनाख्त नही हो सकी थी| ज्सिके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसको शिनाख्त के लिये रख दिया था| घटना के तीसरे दिन जनपद एटा के अलीगंज झकरई निवासी श्रीराम दयाल दिवाकर अपन पुत्र रमेश आदि के साथ पांचाल घाट चौकी पंहुचे| जंहा उन्होंने पुलिस को जानकारी दी|
श्रीरामदयाल के बड़े पुत्र रमेश ने पुलिस को बताया की उसका 32 वर्षीय भाई दिनेश वर्तमान में श्रीनगर में तैनात था| उसकी सीआरपीएफ में तैनाती वर्ष 2003 में हुई थी| बीते 6 जून को वह फ्लाइट से दिल्ली आया और वहां से घर केलिये निकला| लेकिन वह घर नही पंहुचा| 7 जून को दिनेश की पत्नी रमा दिवाकर के पास रात लगभग 1 बजे फोन आया लेकिन बात नही हो सकी| रमा ने दरवाजा खोलकर भी नही देखा| दिनेश ने शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भगुआ नगला में ही प्लाट लेकर मकान बनवा लिया है| जंहा उसक पत्नी रमा दिवाकर 10 वर्षीय पुत्री संध्या व 8 वर्षीय पुत्र शौर्य रहता है| घटना जिस जगह की गयी उस जगह से दिनेश का घर केबल 100 मीटर दूर है|
पुलिस ने परिजनों ने पोस्टमार्टम हॉउस फतेहगढ़ शिनाख्त के लिये भेज दिया|जंहा शव रखा था| रमेश दिवाकर ने मृतक के शव के सीधे हाथ में बांधे लाल धागे, कटे बालों व हाथ आदि से शिनाख्त अपने भाई दिनेश दिवाकर के रूप में की| मृतक की पत्नी रमा दिवाकर राजेपुर व्लाक में पट्टी दारापुर विधालय में शिक्षिका के पद पर तैनात है| पुलिस की शक की सुई मृतक के किसी करीबी की तरफ ही घूम रही है| प्रभारी निरीक्षक संजीब राठौर ने मृतक दिनेश के घर पर जाकर जाँच पड़ताल की|
पांचाल घाट चौकी इंचार्ज ने राम सनेही ने बताया कि शिनाख्त हो गयी है| अभी हत्या का कारण पता नही चला है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी| पुलिस जाँच कर रही है| मृतक श्रीनगर में तैनात था|