फांसी पर झूलता मिला विवाहिता का शव

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर) विवाहिता का शव फांसी पर झूलता मिली| मौके पर पंहुचे विवाहिता के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी| पुलिस जाँच पड़ताल की|
थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी देवेन्द्र उर्फ़ टिंकू पाठक की 25 वर्षीय पत्नी रचिका का विवाद अपने ससुराल वालों से बीते दो वर्षों से चल रहा था| रचिका बीते दो वर्षों से अपने मायके तिसौली अलीगंज एटा में रह रही थी| बीते दो दिन पहले ही वह मायके आयी थी| रचिका का पति टिंकू कपड़े की फेरी लगाने का काम करता है| दोपहर लगबग 12 बजे जब टिंकू फेरी करने चला गया| घर पर उसकी माँ सरिता बाहर बैठी थी| तकरीबन आधा घंटे तक बाहर बैठने के बाद जब वह भीतर गयी तो देखा की रचिता कमरे में पंखे से फांसी पर लटकी है|
चीखपुकार सुनकर आस-पास के ग्रामीण मौके पर आ गये | घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| सीओ अमृतपुर व प्रभारी निरीक्षक रामप्रकाश फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने जाँच पड़ताल की| रचिता के परिजनों ने दो लाख रूपये आदि दहेज की मांग को लेकर उसकी हत्या करे शव फांसी पर लटका देने का आरोप लगाया|
प्रभारी निरीक्षक ने बताया की तहरीर मिल गयी है| जाँच की जारही है| जाँच के बाद मुकदमा दर्ज किया जायेगा|