समाजवादी पार्टी ने जिला कमेटी की घोषित

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को जिला कमेटी की घोषणा कर दी| जिसमे सभी को खुश करने का प्रयास किया गया है| वही इस दौरान समाजवादी पार्टी ने जिल में बढ़ रहे अपराधों के खिलाफ जल्द धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की है|
पार्टी के आवास-विकास स्थित कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी ने बताया कि सुरेन्द्र सिंह गौर, अनिल गंगवार व मनमोहन मिश्रा को उपाध्यक्ष बनाया गया है| वही मंदीप यादव महासचिव घोषित किये गये है| कोषाध्यक्ष ब्रजेश पाल को बनाया गया है| देवेन्द्र सिंह यादव उर्फ़ जग्गू को उपाध्यक्ष बनाया गया है|
इसके साथ ही 11 कार्यकर्ताओं को सदस्य बनाया गया है| 27 को कमेटी में सदस्य का पद दिया गया है| इसके साथ ही सभी 12 प्रकोष्ठों में से 11 के अध्यक्ष घोषित किये गये है| जवकि प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के अध्यक्ष को घोषणा नही हो सकी| इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा की जिल में अपराधों की बाढ़ आयी हुई है| सरकार व जिला प्रशासन उसे रोंकने में नाकाम है| इस लिये सपा ने बढने अपराधों के खिलाफ एक धरना प्रदर्शन जून के अंत में करने की घोषणा की| जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव, सरदार तोषित प्रीत आदि रहे|
40 लोगों ने की साइकिल की सबारी
पूर्व में जिला पंचायत का चुनाव लड़े आशीष शर्मा ने अपने लगभग 40 साथियों के साथ सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली|