बिजली समस्या को लेकर व्यापारी आक्रोशित

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(कायमगंज) नगर में आये दिन हो रही बिजली समस्या का मुद्दा व्यापार मंडल की बैठक में जोरदारी से उठा| जल्द व्यवस्था दुरस्त न होने पर खंड कार्यालय के घेराव को लेकर चेतावनी भी जारी की| व्यापारी नेताओं ने उपजिलाधिकारी बीके दुबे को ज्ञापन सौंपा|
व्यापार मंडल कंछल गुट की बैठक मंडी समिति परिसर में नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के प्रतिष्ठान पर आयोजित की गयी| पूरी बैठक बिजली किल्लत का मुद्दा छाया रहा| व्यापारियों ने कहा कि बिजली नगर में लगभग 20 घंटे मिलनी चाहिए| लेकिन बिजली का ना आने का समय निर्धारित है और ना जाने का| रात में व दोपहर में कई-कई घंटे बिजली गायब रहती है| वही लोकल फाल्ट भी इसका मुख्य कारण है| वही नगर में जाम की झाम से भी व्यापारी आक्रोशित दिखे |
व्यापरियों ने आरोप लगाया कि बिजली अधिकारी बिजली सप्लाई की जगह केबल अबैध बसूली करने में लगे है|
नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता,प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रकाश यादव,जिला महामंत्री मनोज कौशल,पवन गुप्ता,महिला अध्यक्ष रश्मि दुबे,जयकिशन गुप्ता आदि रहे|