आम जनता से बेहतर संवाद स्थापित करें पुलिस कर्मी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:एसपी अतुल शर्मा ने जिले में आने के बाद पहली बार अपराध समीक्षा बैठक ली| जिसमे उन्होंने आम जनता के साथ पुलिस कर्मियों को सीधा बेहतर संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का थाने में ही निराकरण करने के निर्देश दिये| उन्होंने साफ़ कहा की छोटी-छोटी शिकायतों का थाने स्तर पर ही निस्तारण किया जाये |
पुलिस लाइन सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने थानाध्यक्षों व क्षेत्राधिकारियों के पेंच कसे| उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को अपने में सुधार लाने की चेतावनी दी| वही कहा की जो अपराधी ईनामी है उनको जल्द गिरफ्तार किया जाये| उन्होंने थानाध्यक्षों को निर्देश दिये की वह शाम लगभग 5 बजे से शाम 8 बजे तक क्षेत्र में भ्रमण पर रहे| ताकि जनता अपने को सुरक्षित महसूस कर सके| उन्होने कहा कि क्षेत्र में अपराधी दिखने नही चाहिए|
जिले के सभी थानेदारों और क्षेत्राधिकारियों के साथ पहली अपराध समीक्षा बैठक में एसपी ने सख्त निर्देश किये की फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण थाने पर ही करे| छोटी शिकायते उनके पास नही आनी चाहिए| वही उन्होंने सभी थानाध्यक्षों से दर्ज मुकदमों व अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही का व्योरा तलब किया| उन्होंने कहा की पुलिस आम जनता से बेहतर संवाद स्थापित करे|