सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर भाजयुमो ने निकाली बाइक रैली

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: केंद्र की मोदी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकाली गयी| जिसमे बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया|
सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने जिला जेल चौराहे पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया| रैली फ़तेहगढ़, भोलेपुर, लालदरवाजा व चौक रेलवे रोड होते हुये महादेवी वर्मा की प्रतिमा पर समाप्त हुई| कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी के साथ ही लोगों को सरकार की योजनाओं को अबगत कराया|
वही भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर ने जहानगंज में रैली को रवाना किया| कायमगंज में विधायक अमर सिंह खटिक व चेयरमैंन सुनील कुमार चक ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया | अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया| रैली में पीएम की 104 योजनाओ की जानकारी लोगों को दो गयी| इस दौरान सदर विधान सभा प्रभारी आदित्य वाथम, अंकुर मिश्रा, गुंजन अग्निहोत्री, शिबम दुबे, रोहित कटियार, गौरव कटियार,रानू दीक्षित, पुष्पेन्द्र कुमार, छोटू, अनूप तिवारी आदि रहे|