कार चालक से मारपीट कर 50 हजार लूटे

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: कार चालक से अपाचे सबार के साथ मारपीट कर उसके पास रखे 50 हजार रूपये की नकदी लूट लेने का आरोप लगाया गया| गम्भीर हालत में चालक को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पपियापुर निवासी देवेन्द्र पुत्र प्रताप सिंह आरिफ अंसारी की कार चलाता है| बीती रात वह अपनी बहन अंगना देवी को जहानगंज छोड़कर वापस आ रहा था| चालक का आरोप है की भाऊपुर भट्टे के निकट एक अपाचे सबार ने कार को ओवर टेक कर रोंक लिया| जिसके बाद उससे मारपीट कर 50 हजार रूपये की नकदी लूट ली| नकदी कार मालिक आरिफ की थी| हालत गम्भीर होने पर चालक देवेन्द्र को लोहिया अस्पताल बीती देर रात लगभग 12:30 बजे भर्ती कराया गया|
प्रभारी निरीक्षक संजीव राठौर ने बताया की मारपीट हुई है| लूट का आरोप गलत लगाया गया| पुलिस जाँच कर रही है|