राज्य मंत्री को भोजन के लिये ढूंढे नही मिल रहे निष्ठावान कार्यकर्ता

Politics Politics-BJP सामाजिक

फर्रुखाबाद:जिले की राजनीति में बीते कई दिनों से योगी सरकार की राज्य मंत्री अर्चना पाण्डेय के कार्यक्रम को लेकर चर्चा का बाजार ग्राम है| पहले एक सपा नेता के घर भोजन का कार्यक्रम रखा गया| लेकिन मीडिया में सुर्खिया बनने के बाद उन्होंने कार्यक्रम में थोडा परिवर्तन जरुर कर दिया| लेकिन अब जिस नेता के घर मंत्री का भोजन रखा गया है वह वभी चर्चा का विषय बना है|
सरकार की राज्य मंत्री अर्चना पाण्डेय 19 मई को शमसाबाद के ग्राम बेला सराय गजा स्थित अंग्रेजी माध्यम विधालय का शुभारम्भ करने के साथ ही सरस्वती प्रतिमा का भी अनावरण करेंगी| पूर्व में मंत्री के भोजन का कार्यक्रम सपा नेता व जिला पंचायत सदस्य मनोज मिश्रा के घर पर था| लेकिन जब मीडिया ने इसको संज्ञान में लेकर समाचार प्रकाशित कर दिया| जिसके बाद मंत्री ने अपने कार्यक्रम में परिवर्तन कर दिया|
बीते दिन मिले आदेश के अनुसार मंत्री कार्यक्रम को समाप्त करने के बाद किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष हेमचन्द्र राजपूत के आवास पर जायेगी| जंहा उनका भोजन का कार्यक्रम रखा गया है| विदित है की यह वही हेमचन्द्र राजपूत है जिनकी पत्नी सीता राजपूत चेयरमैंन का चुनाव बीजेपी प्रत्याशी के विरोध में लड़े थे| जिसके बाद उनके खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्यवाही भी पार्टी ने की थी| पार्टी में रहकर पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा करने वाले हेमचन्द्र राजपूत के घर राज्य मंत्री का भोजन का कार्यक्रम है| जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में चक-चक चल रही है की क्या राज्य मंत्री को जिले में भोजन करने के लिये पार्टी का कोई निष्ठांवान कार्यकर्ताओं नही मिला|