सेक्स रैकेट के शक में पुलिस की चर्चित होटल में दबिश

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:एक चर्चित होटल में सेक्स रैकेट की खबर पर पुलिस ने होटल में दबिश दी| लेकिन पुलिस को कुछ नही मिला| जिसके बाद पुलिस वापस लौट गयी| बीते आठ वर्ष पूर्व इसी होटल से सेक्स रैकेट पकड़ा गया था| जिसमे तीन लड़की और चार लडके भी बरामद हुये थे |
शहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की लाल दरवाजे स्थित राजपूत होटल में कुछ लडकियाँ है| लेकिन पुलिस सटीक होटल ना समझ कर बढ़पुर के एक बीजेपी नेता के होटल में लड़कियां होने की बात समझी| जिससे पुलिस सुबह से हिम्मत जुटाती रही| दोपहर बाद जब उसका अंदाजा गलत निकला तो उसने लाल दरवाजे के राजपूत होटल में दबिश दी|
कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक राजबहादुर सिंह,वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिनेश कुमार व आवास विकास चौकी इंचार्ज यशपाल सिंह आदि ने होटल में दबिश दी| उन्होंने अभिलेख भी चेक किये| लेकिन होटल में कोई युवती नही मिली | चर्चा है की सूचना पास होने से लडकियों को पहले की निकाल दिया गया| कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक ने बताया की दबिश के दौरान कोई युवती बरामद नही हुई| पुलिस को जानकारी ही नही थी की यंहा होटल भी चलता है|
सुबह 11 बजे की सूचना दोपहर बाद 3 बजे दी दबिश
पुलिस को होटल में युवती होने की सूचना सुबह 11 बजे ही मिल गयी थी| लेकिन पुलिस समझ रही थी की बढ़पुर के एक बीजेपी नेता के होटल में लड़कियों की शिकायत आ रही है| इस लिये पुलिस पांच घंटे के बाद राजपूत होटल में दबिश देने पंहुची|
आठ वर्ष पूर्व पकड़ा जा चुका है सेक्स रैकेट
विदित है की बीते 7 नबम्वर 2011 को इसी होटल में तत्कालीन शहर कोतवाल कालूराम दोहरे व एसओजी प्रभारी डीके सिसोदिया ने दबिश दी थी| जिसमे पुलिस ने संदिग्ध हालत में तीन युवतियां व चार युवक पकड़े थे| साथ ही होटल में एक कंडोम की डिब्बी भी बरामद हुई थी| पुलिस ने मौके से होटल मालिक बलराम पुत्र श्रीराम तलैया फजल इमाम को भी उठाया था| तभी से यह होटल चर्चा का विषय बना रहता है|