गोवर्धन की तर्ज पर कंपिल में संतों ने की 24 किलोमीटर की परिक्रमा

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कंपिल) गोवर्धन की तर्ज पर कंपिलपुरी की परिक्रमा संत समाज के साथ श्रद्धालुओं ने एकदिवसीय परिक्रमा का आयोजन किया| नगर की सुख-शांति की कामना की|
मई माह में बुधवार को कालेश्वर नाथ मंदिर में हवन पूजन विधि विधान से करने के बाद प्रथम बार द्रोपदी कुंड से होते हुए भोगपुर ,जोगपुर,इटौआ, नागा सय्यद, समाउद्दीनपुर ,चांदपुर, द्रौपदीस्वयंवर स्थल बेदू गड्ढा बिल्हा ,कमलाईपुर, सवितापुर इब्राहिमपुर दुबई से होते हुए रामेश्वर नाथ मंदिर पर यात्रा संपन्न की गई। महंत श्री सत्यपाल जी महाराज ने बताया कि लगभग 70 संतों ने पांच सैकड़ा श्रधालुओं ने हिस्सा लिया|
जगह-जगह भक्तों ने यात्रा में शामिल भक्तों को जलपान व नाश्ता भी कराया| द्रौपदी स्वयंवर स्थल बेदू गड्ढा पर सभी भक्तों और संत समाज के लोगों को भोजन कराया गया और अंत में यात्रा संपन्न होने के बाद कालेश्वर नाथ पर भंडारे का कार्यक्रम हुआ| शिव दास महाराज,महंत श्री सत्य गिरी,कालेश्वर नाथ मंदिर कंपिल महंत ब्रज आनंद ,महंत सतपाल,महंत हरिओम गिरी,महंत भगवान दास,महंत श्रीप्रकाश दास शामिल हुए| संतो ने बताया कि इसी प्रकार से हर वर्ष कंपिल पुरी का परिक्रमा किया जाएगा|