एक ही फंदे पर माँ-बेटे की झूलती मिली लाश,हत्या का आरोप

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कंपिल) विवाहिता व उसके मासूम बेटे का शव फांसी पर लटका मिला| घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पंहुचे| उन्होंने दहेज के लिये हत्या कर शव फांसी पर लटका दिये जाने का आरोप लगाया | कमरे में ही एक सुसाइड नोट भी मिला है|
थाना क्षेत्र के ग्राम मेदपुर निवासी आनन्द उर्फ़ लालू की 26 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी देवी गंगवार का शव उसके घर के कमरे में फांसी पर झूलता मिला | मोहल्ले के लोगों ने लक्ष्मी के मायके सूचना दी| सूचना मिले पर मृतका के पिता गजराज निवासी नरैनामऊ कायमगंज मौके पर आ गये| लक्ष्मी व उसके मासूम डेढ़ वर्षीय पुत्र आरुश का शव कमरे में छत के पंखे से एक ही फंदे पर लटक रहे थे| दोनों की मौत हो चुकी थी| घटना की सूचना मिलने के बाद सीओ कायमगंज नरेश कुमार व थानाध्यक्ष महेन्द्र त्रिपाठी मौके पर पंहुचे| उन्होंने शव को नीचे उतरवाया|
कमरे में ही पुलिस को एक सोसाइड नोट भी मिला| जिस पर लिखा है की प्यारे पति देव मै जा रही हूँ, आप का घर छोड़ कर खुश रहना, सब लोग सुकून से रहना, मै किसी को सुकून से रहने नही देती थी,मुझे माफ़ करना पति देव|
मृतका के पिता ने पुलिस को ससुर सुभाष चन्द्र, सास रुकमा देवी, ननद शोभा के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी| मृतका के पिता ने बताया की उन्होंने वर्ष 2014 में अपनी पुत्री का विवाह 10 लाख नकद व अन्य दहेज का सामना देकर किया था| लेकिन ससुराल वाले कार की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे| जिसके चलते उन्होंने हत्या कर शव फांसी पर लटका दिये|
थानाध्यक्ष महेन्द्र त्रिपाठी ने बताया की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा| शव पोस्टमार्टम के लिये भेजे जा रहे है|