रफ़्तार ने ले ली छात्र सहित दो की जान,तीन गम्भीर

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में दो की मौत हो गयी| जबकि कई जख्मी हो गये| जिन्हें उपचार हेतु भर्ती कराया गया| पुलिस मामले की छानबीन कर रही है|
थाना कंपिल क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर निवासी 65 वर्षीय रामस्वरूप जाटव राज मिस्त्री का कार्य करते थे| बीती रात वह क्षेत्र के ग्राम होतेपुर से कार्य करके अपने गाँव लौट रहे थे| उसी समय एक तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने उनके जोरदार टक्कर मार दी| जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गये| उन्हें सीएचसी लाया गया जंहा से उन्हें बीती देर रात लोहिया अस्पताल भेज दिया गया| जंहा चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया|
वही दूसरी घटना में मैंनपुरी के नगला कंठ निवासी राहुल शाक्य अपनी पत्नी भारती को एटा में बीटीसी की परीक्षा दिलाने के लिये गये थे | गुरुवार सुबह वह अपनी पत्नी के साथ थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम कोरी खेड़ा ससुराल जा रहा था| भताह गाँव के निकट वह मार्ग दुर्घटना के शिकार हो गये| सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी भिंडत हो जगयी| जहां दोनों पति-पत्नी गम्भीर रूप से जख्मी हो गये| उसे परिजन आवास-विकास के के निजी अस्पताल में न्भ्र्ती कराने ले गये| जंहा से उसे राहुल को लोहिया अस्पताल भेज दिया गया| लोहिया अस्पताल में राहुल को मृत घोषित कर दिया गया| जबकि भारती का इलाज निजी नर्सिंग होम में चलरहा है| दूसरी बाइक पर कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम नगला अखे निवासी 45 वर्षीय कप्तान सिंह व उसकी पत्नी अनार देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी| उन्हें भी लोहिया अस्पताल लाया गया| जंहा से दोनों को सैफई रिफर कर दिया गया|
पुलिस ने राहुल व रामस्वरूप के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|