पुलिस ने बरामद की फौजी की लूटी हुई पिस्टल

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) बीते दिन आर्मी के हबलदार व उसके पुत्र को धारदार हथियार से हमला कर गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया गया था| फौजी की पिस्टल भी लूट ली गयी थी| बीती रात पुलिस ने पिस्टल बरामद कर ली| पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है|
थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर में बीते दिन आर्मी हवलदार जितेन्द्र मिश्रा व उनके पुत्र सुमित मिश्रा को खूनी रंजिश के चलते तलवार व अन्य धारदार हथियारों से लहुलुहान कर दिया गया था| जिसमे पुलिस ने 7 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था| पुलिस ने मौके से दो को हिरासत में ले लिया था| जिनसे पूंछतांछ की जा रही है| वही घटना में फौजी ने अपनी पिस्टल भी लूट लेने की बात कही थी| जिसका मुकदमे में भी जिक्र है|
बीती रात ही थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने फ़ोर्स के साथ आरोपियों के घर दबिश दी| जंहा उन्हें अंगेजी शराब के ठेके के पीछे से पिस्टल पड़ी मिली| थानाध्यक्ष ने बताया कि जाँच की जा रही है| मौके पर फ़ोर्स तैंनात कर दी गयी है| आरोपियों की तलाश की जा रही है |