सरकारी डेयरी में भूसा व पंचायत घर में मिला तबेला

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) जिलाधिकारी के आदेश पर सरकारी भवनों को कब्जा मुक्त कराने गये अधिकारियों को सरकारी डेयरी में भूसा व कंडो के साथ ही साथ पंचायत घर में तबेला मिला| जिसको अधिकारीयों ने खाली करा दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम खिरिया मुकंद में तहसीलदार भूपेन्द्र सिंह व प्रभारी निरीक्षक राजेश पाठक फ़ोर्स के साथ पंहुचे| उन्हें सरकारी डेयरी में कंडे व भूसा भरा मिला| जिसे उन्होंने तत्काल खाली कराया| वही इसी गाँव में उन्होंने जब पंचायत घर देखा तो दंग रह गये| लाखो की लागत से बना पंचायत घर जानवरों का तबेला बना मिला| जिसमे ग्रामीणों ने मबेशी बांध रखे थे| उसे भी तत्काल खाली करा दिया गया| वही कोतवाल ने नीवकरोरी में गाँधी चबूतरा से भी कब्जा खाली कराया|
तहसीलदार ने सभी को सख्त हिदायत देकर कहा की यदि दोबारा कब्जे का प्रयास किया तो कार्यवाही की जायेगी|