बिसातखाना का खोखा तोड़कर सामान चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) बीती रात चोरों ने बिसातखाने का खोखा तोड़कर सामान चोरी कर लिया| घटना के बाद पुलिस को सूचना दी| पुलिस जाँच कर रही है|
थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी धर्मेंद्र चौहान का थाने के गेट के पास बिसातखाना का खोखा है| बीती रात वह अपना खोखा बंद कर चला गया| जिसके बाद देर रात चोरों ने खोखे कीतख्ती तोड़ कर दुकान से सैकड़ो रुपयो का चोर सामान चोरी कर लिया। दुकानदार धर्मेन्द्र ने बताया की चोर साड़ी फाल,किरीम,तेल,समीस आदि सामान चोरी कर ले गये| सुबह दुकान खोलने पर धर्मेन्द्र को घटना की जानकारी हुई| सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अंगदसिंह मौके पर पंहुचे| उन्होंने जाँच पड़ताल की|
थानाध्यक्ष ने बताया कि जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|