जीत के जश्न के साथ ही सपा उपचुनाव को मान रही 19 का संकेत

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP

फर्रुखाबाद: फूलपुर व गोरखपुर उपचुनाव में आये परिणामों को सपा आगामी 2019 के लोक सभा के चुनाव का संकेत मान रही है| जीत के जश्न में डूबी समाजवादी पार्टी के नेताओं की जुबान पर तो यह कुछ नजर आ रहा है | जश्न के दौरान सपा ने जगह-जगह आतिशबाजी चलाकर व मिष्ठान वितरण कर अपनी खुशी का इजहार किया|
समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी, पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित, महासचिव मंदीप यादव, महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने जीत का जश्न मनाया| सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर व आतिशबाजी चलाकर बधाईयाँ दी| साथ ही साथ गठबंधन को फायदेमंद बताया| एक दूसरे के ख़ुशी का गुलाल भी लगाया गया| जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव, जितेन्द्र सिंह यादव सिरोली आदि रहे|
वही चौक पर पंहुचे सचिन सिंह यादव ने पार्टी नेताओं और समर्थको के साथ आतिशबाजी चलाई और मिष्ठान वितरण किया| चौक पर सपा नेताओं के जमाबडे से जाम भी लग गया| आतिशबाजी के दौरान भगदड़ भी मच गयी| कई लोग गिर भी गये| सपाईयों ने जमकर नारे बुलंद किये| पूर्व जिला महासचिव समीर यादव, यशवीर यादव, बंटी यादव, पुष्पेन्द्र यादव,जीतू यादव आदि रहे|
लालदरवाजे पर सपा नेता तोषित प्रीत ने आतिशबाजी चलाकर मिष्ठान वितरण किया और जीत की जश्न पर नारेबाजी की|