साहब के खिलाफ मुंह खोलने पर सिपाही लाइन हाजिर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: अधिकारियों के खिलाफ आलाधिकारियों के सामने अपना मुंह खोलने वाले सिपाही को एएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया| जो महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ है|
शहर कोतवाली में तैनात सिपाही अरविन्द कुमार दुबे सोमवार को दोपहर अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह से मुलाकात कर कहा कि किसी कारण ने प्रभारी निरीक्षक संजीब राठौर उसके साथ शारीरिक व मानसिक उत्पीडन करते है| पिछले तीन माह से उसे डियूटी नही करने दी जा रही है| जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है| कोतवाल संजीब उससे पैसे की मांग करते है| पैसे देने में असमर्थ है| जिस कारण उसे परेशान किया जा रहा है| कोतवाल उस पर अबैध बसूली करने का दबाब बना रहे है|
शिकायत लेने के बाद एएसपी ने उसे लाइन हाजिर कर दिया|