बॉबी ने दिया इस्तीफा रितेश बने जिलाध्यक्ष

FARRUKHABAD NEWS Politics सामाजिक

फर्रुखाबाद: स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी आश्रित संगठन के नये जिलाध्यक्ष रितेश शुक्ला को बनाया गया है| बॉबी दुबे ने इस पद से इस्तीफा दिया|
अमर शहीद क्रन्तिकारी प० रामनारायण आजाद के पौत्र बॉबी दुबे भगत सिंह ब्रिगेड के राष्ट्रीय संरक्षक है| इस लिये वह स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी आश्रित संगठन के जिलाध्यक्ष के पद का काम ठीक से नही देख पा रहे थे| वह उन्होंने बताया कि वह देश भर में जगह-जगह पर होने वाले कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में बुलाये जा रहे है| इस लिये उन्होंने जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है| उनकी जगह पर रितेश शुक्ला को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया|
इस दौरान महेश चन्द्र शुक्ला, जय पाल, राकेश सारस्वत, अरविन्द अग्निहोत्री, नीरज शुक्ला, अक्षय तिवारी आदि रहे|

Comments are closed.