25 मार्च को होगा योगी मंत्रीमंडल का शपथ ग्रहण

0
119

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण 25 मार्च को होगा। मंत्रिमंडल में महिलाओं और युवाओं की पर्याप्त भागीदारी होगी। यह जानकारी वरिष्ठ प्रशासनिक सूत्रों ने दी है।
शपथ ग्रहण समारोह यादगार और भव्य बनाने के लिए उसे राजधानी स्थित अटल बिहारी बाजपेयी इकाना स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है।
शपथ ग्रहण में पीएम मोदी भी हो सकते हैं शामिल
माना जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह, अन्य केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और देशभर के प्रमुख नेता शामिल होंगे
इन्हें भी दिया जाएगा न्योता
इसके अलावा उम्मीद की जा रही है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री व शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के अलावा उत्तर प्रदेश के दिग्गज नेताओं में शामिल सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती को भी समारोह में शामिल होने का न्योता दिया जाएगा।
दो सौ वीवीआइपी अतिथियों की बन रही सूची
जानकारी के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह में करीब 45 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इसमें दो सौ वीवीआईपी अतिथियों की सूची तैयार की गई है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]