अगला लोकसभा चुनाव में महंगाई और भ्रष्टाचार होंगे मुख्य मुद्दे, गडकरी को क्लीन चिट

0
98

फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री प्रेमलता कटियार गुरुवार को शहर में पहुंचीं। जहां उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह आने वाले 25 दिसम्बर या 5 जनवरी को हर हालत में भाजपा में वापसी कर लेंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में महंगाई और भ्रष्टाचार मुख्य मुद्दे होंगे। श्रीमती कटियार ने कहा कि अन्ना हजारे और केजरीवाल भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते- लड़ते खुद आपस में लड़ बैठे हैं। प्रेमलता कटियार ने यहाँ नितिन गडकरी को क्‍लीन चिट देते हुए कहा कि उन्‍होंने कोई भ्रष्टाचार नहीं किया है।

[adrotate banner="3"]

पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमलता कटियार गुरुवार को फतेहगढ़ स्थित निरीक्षण भवन पहुंचीं। जहां उन्होंने पार्टी में फैले अन्तर्दन्द्ध को समाप्त करने के प्रयास के चलते कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान श्रीमती कटियार ने कहा कि कल्याण सिंह के भाजपा में आने से काफी कुछ अच्छा ही होगा। पूर्व मुख्यमंत्री के पास अनुभव की कोई कमी नहीं है। उनके भाजपा में आने से संगठन की ताकत और बढ़ेगी और उनके अनुभवों से नये कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश मिलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कल्याण सिंह आने वाले 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिन या 5 जनवरी स्वयं कल्याण सिंह  अपने जन्म दिन पर भाजपा में वापसी करेंगे। यह दो तिथियां उनकी वापसी को लेकर चुनी गयीं हैं।

पूर्व मंत्री और प्रदेश भाजपा महासचिव प्रेमलता कटियार ने यहाँ कहा कि नितिन गडकरी ने कोई भ्रष्टाचार नहीं किया है। अगर भ्रष्टाचार किया है तो समाज और देश के सामने लाओ। गडकरी जी पहले दिन से कह रहे हैं कि सरकार जो चाहें वो जांच करा लें। संगठन चुनाव के सम्बन्ध में यहाँ पहुँचीं श्रीमती कटियार ने कहा कि अन्ना हजारे और केजरीवाल भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते- लड़ते खुद आपस में लड़ बैठे हैं। जब वे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे थे तब जनता उनके पीछे चल रही थी। उनका आन्दोलन उद्देश्य से भटक गया है। चुनाव पूर्व जैसी लोक लुभावन वादे किये गए थे उनमे पक्षपात किया गया। सरकार के निर्णय समाज में बिखराव लाने वाले और तुष्टिकरण करने वाले हैं, सरकार का कोई इकबाल नहीं रह गया है। सरकार की कोई सुन नहीं रहा है। अभी तक महंगाई नाम था अब यह अपने ही नाम का पर्याय बन गई है,उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में महंगाई और भ्रष्टाचार मुख्य मुद्दे होंगे। इन्हें मुद्दा बनाना नहीं पड़ेगा बल्कि जनता ने खुद इन्हें मुद्दा बना लिया है।

[adrotate banner="2"]