वांछित अपराधी के घर चस्पा किया कुर्की नोटिस

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics

फ़र्रुख़ाबाद:(राजेपुर) लूट के आरोप में फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के लिये पुलिस ने कार्यवाही तेज कर दी है | पुलिस ने उसके घर पर 82 का नोटिस चस्पा कर दिया है|
बीते वर्ष 2017 के लूट के मामले के फरार चल रहे जनपद शाहजहांपुर के पंखा खेरा गांव निवासी मिदरी पंखिया पुत्र सुल्तान की पुलिस को तलाश है| उसके चार साथी जेल भी जा चुके है| उसकी गिरफ्तारी ना होने से पुलिस ने 82 की कार्रवाई चस्पा करा दी है|
थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने बताया की घटना में यदि आरोपी की गिरफ्तारी नही होती है तो 82 की कार्यवाही की जायेगी|