हरी अनंत हरी कथा अनंता

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: श्रीमदभागवत कथा का रसपान श्रधालुओं ने किया और उसका पुन्य कमाया| कथा में श्रीहरी के विषय में अलौकिक जानकारी कथा व्यास ने दी|
फतेहगढ़ क्षेत्र के बेबर रोड स्थित नलकूप कालौनी में तृतीय श्रीमदभागवत कथा का आयोजन किया गया| जिसमे शुक्रवार को कलश यात्रा कथा व्यास रामनुरागी के नेतृत्व में निकाली गयी| कथा का समापन 16 मार्च को भंडारे के साथ किया जायेगा| शोभायात्रा में मुनेन्द्र सिंह, रजनी राठौर, अखिलेश कटियार, आदेश प्रताप, रविओम सिंह, अभिषेक राठौर, गौरव राठौर आदि रहे|
मनुष्य शरीर मिला तो सत्संग से करे ईश्वर का धन्यवाद
विकास खंड बढपुर के ग्राम बसेली में 6 मार्च से 12 मार्च तक श्रीमद भावगत कथा का आयोजन किया जा रहा है| जिसमे शुक्रवार को वृन्दावन से आये कथा व्यास प० कृष्ण शास्त्री ने कृष्ण जन्म की कथा का रसपान कराया| उन्होंने कहा कि जब-जब धर्म की हानि होती है तब-तब भगवान मनुष्य के रूप के जन्म लेते और दैत्यों का नाश करते है| मनुष्य को सत्संग कर अपने जीवन को धन्य करना चाहिए| मनीष शर्मा, प्रदीप तिवारी, गौरव, सुधीर पाण्डेय, अशोक, राजाराम, सुरेन्द्र पाण्डेय, रमन बाबू शुक्ला आदि रहे|