प्रतिस्पर्धा की दौड़ में महिलायें किसी से कम नहीं

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:विश्व महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं की वर्तमान स्थिति और समाज में उसकी अहम भूमिका गंभीरता से विचार व्यक्त किए गए
शहर क्षेत्र के लाल दरवाजा स्थित नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल की रसोई में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया बड़ी संख्या में सामाजिक, राजनैतिक व आधिकारिक क्षेत्रों से जुड़े महिलाओं ने हिस्सा लिया गोष्ठी में कहा गया कि आज की नारी केवल बलात्कार,यौन हिंसा, उत्पीडन, पारिवारिक हिंसा के खिलाफ ही लड़ाई नही लड़ी वल्कि सड़कों पर उतरकर बलात्कारियों को नपुंसक बनाने की मांग करने लगी है| पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल, अनीता द्विवेदी, पूर्व विधायिका उर्मिला राजपूत, पूर्व व्लाक प्रमुख उर्मिला राजपूत, चित्रा अग्निहोत्री आदि रही|
वही शहर के स्टेट बैंक मार्ग स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में एक होली मिलन समारोह का आयोजन मिस काजोल त्रिपाठी व मिस्टर फर्रुखाबाद शिवम दीक्षित के संयोजन में किया गया| जिसमे महिलायों को सम्मानित भी किया गया| इस कार्यक्रम में महिलायों से जादा पुरुषो की संख्या दिखी| कार्यक्रम में डॉ० अनुपम दुबे, अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, राघव दत्त मिश्रा, महेश पाल सिंह उपकार, हर्षित मिश्रा, निकिता गंगवार,सार्थक द्विवेदी, यश महाजन आदि रहे|