बीए की छात्रा की घर के भीतर चाकुओं से गोदकर कर हत्या

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मेरापुर/नवाबगंज) बीती मंगलवार की शाम घर के भीतर बीए की छात्रा की चाकुओं से रेतकर हत्या कर कर गयी| घटना के सम्बन्ध में फ़िलहाल मृतका के पिता ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ तहरीर दी| पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा|
थाना नवाबगंज के ग्राम पिपराबोझी निवासी 22 वर्षीय प्रभा यादव पुत्री संतोष यादव कस्बे के ही राजेन्द्र सिंह इंटर कालेज में बीए की छात्रा थी| बीती मंगवार की शाम उसकी माँ लक्ष्मी गाँव की महिलायों के साथ पूजा आदि करने गयी थी|
पिता संतोष यादव व सबसे छोटा भाई रंजीत खेत में पानी लगाने गया था| घर पर केबल प्रभा की बड़ी भाभी सुषमा पत्नी अजीत घर के भीतर कमरे में थी| प्रभा के पिता संतोष ने बताया कि प्रभा शौचालय की तरफ गयी थी| बीती शाम तकरीबन 6 बजे अचानक उसके गले व पेट में चाक़ू लगे जिससे उसकी हालत गम्भीर हो गयी| वह गम्भीर हालत में घर के अंदर गिर गयी| प्रभा की भाभी सुषमा ने परिजनों को सूचना दी| सूचना मिलने पर संतोष यादव व अन्य लोग प्रभा को लेकर शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास स्थित एक निजी अस्पताल पंहुचे| जंहा उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी| वही पुलिस आत्महत्या का मामला बता रही है|
परिजन शव लेकर वापस घर पंहुचे तो कोहराम मच गया| परिजनों ने देर रात पुलिस को सूचना दी| |दरोगा रामवीर ने शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा | वही संतोष ने पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी| पुलिस आत्महत्या मान रही है|
थानाध्यक्ष रजनेश चौहान ने बताया कि फ़िलहाल मामला आत्महत्या का लग रहा है| प्रभा का विवाह तय होने वाला था| लेकिन वह इस विवाह प्रस्ताव के खिलाफ थी| इस लिये उसने खुद चाकू मारकर आत्महत्या कर ली| शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है| जाँच के बाद कार्यवाही होगी|

Comments are closed.