पुलिस ने हत्यारोपियों के ठिकानों पर दी ताबड़तोड़ दबिश

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) 2 फरवरी की शाम को गाँव के दबंगो के द्वारा की गयी मारपीट में जख्मी ग्रामीण की उपचार के दौरान मौत के बाद पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गयी है| लेकिन आरोपी घरों में ताला डालकर फ़िलहाल फरार है| पुलिस जल्द गिरफ्तारी करने की बात कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम भुडिया भेडा निवासी सुनीता पत्नी उदयवीर सिंह ने गांव के ही नक्षत्र पाल पुत्र राजेश्वर,बीपी पुत्र आसाराम, दलवीर पुत्र आसाराम, अर्चित पुत्र दाताराम के खिलाफ पति उदयवीर के साथ लाठी-डंडो से पीटकर जख्मी करने का मुकदमा कराया था| इसके बाद उदयवीर की मौत हो गयी| मौत होने के बाद से ही आरोपी घरों में ताले डालकर खिसक गये| पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है| मंगलवार को थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने भुडिया भेडा में दबिश दी| लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नही लगे| पुलिस उनके जल्द थाने में हाजिर होने का फरमान सुना लौट आयी|
थानाध्यक्ष ने जेएनआई को बताया कि पुलिस ने दबिश दी थी| लेकिन आरोपी हाथ नही लगे| जल्द उनकी गिरफ्तारी की जायेगी|