आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने पर व्यापारियों ने कोतवाली घेर दिया धरना

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: बीते होली के त्योहार पर दुकान खोलने के विवाद के चलते व्यापार मंडल अध्यक्ष के साथ मारपीट करने के आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी ना होने से खफा व्यापारी नेताओं ने कोतवाली घेर कर धरना दिया| इस दौरान पुलिस की व्यापारियों से नोकझोंक हुई| बाद में सीओ सिटी के भरोसे के बाद व्यापारी शांत हुये|
2 मार्च को लिजीगंज- मन्नीगंज, ग्राटगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष कमलेश गुप्ता को होली के दिन दुकान खोलने को लेकर उपजे विवाद के चलते दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया था | उन्होंने नकदी व जेवरात लूट लेने का आरोप भी लगाया था| उन्होंने शहर कोतवाली क्षेत्र के ही चमचा वाली गली चौराहे पर विनोद यादव,जयहिन्द यादव,कमल यादव,प्रमोद यादव,व परिवारिक विक्रम यादव व विशाल यादव ने तीन अज्ञात लोगों के द्वारा मारपीट कर चेन खींच लेने और जेब से 7200 रूपये नकदी लूट लेने का आरोप लगाया था| लेकिन लूट की घटना पुलिस संदिग्ध मान रही थी|
घटना के दो दिन गुजर जाने के बाद भी जब आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी अभी तक नही हुई तो व्यापारियों में आक्रोश पनप गया| उन्होंने लिंजीगंज में व्यापारी रचित की दुकान पर एक बैठक कर रणनीति बनायी और उसके बाद नारेबाजी करते हुए कोतवाली पंहुचे| जंहा उन्होंने धरना दे दिया| व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी कर दी| जानकारी होने पर सीओ सिटी शरद चन्द्र शर्मा,कोतवाल संजीब राठौर आदि कोतवाली पंहुचे| व्यापारियों की कोतवाल से नोकझोंक भी हो गयी| व्यापारियों ने कहा कि यदि आरोपी घर पर नही है तो महिला पुलिस लेकर उनकी घर की महिलायों को कोतवाली लाये|
काफी देर चले विवाद के बाद सीओ सिटी शरद चन्द्र शर्मा ने संगठन के उपाध्यक्ष आर्य भूषण से एएसपी की फोन पर वार्ता करायी| जिसके बाद 48 घंटे में गिरफ्तारी होने के भरोसे के बाद व्यापारी शांत हुये| सीओ सिटी शरद चन्द्र ने बताया कि दबिश दी जा रही है| जल्द आरोपियों की गिरफ़्तारी की जायेगी| राजू सिंधी, विक्की गुप्ता, रचित अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता, अजय सक्सेना, वैभव गुप्ता, कैलाश चंद्र आदि रहे|