पूर्व प्रधान की पुत्रबधू सर्वाधित मतों से उपचुनाव जीती

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: जिले में हुये प्रधानी के उपचुनाव में पांच ग्राम पंचायतों पर चुनाव की गणना हुई| जिसमे श्रंगीरामपुर के पूर्व प्रधान की पुत्रबधू सर्वाधिक अंतर से चुनाव जीती|
विकास खंड शमासाबाद के ग्राम मुरैठी में प्रधान पद के उपचुनाव में अजीत यादव 820 मत पाकर विजयी घोषित किये गये| वही उसके विरोधी विमला देवी को 613 , सुमन लता 28,राजपाल 195,इंद्रपाल 22,मानवेन्द्र 1 व मिश्री लाल केबल 3 मतो पर सिमट गये| नबावगंज के ग्राम बिजौरी में मृतक प्रधान के पुत्र भूमिराज ने 664 मत पाकर जीत हासिल की| विरोधी राजेश्वर को 407 मत मिले|
विकास खंड कमालगंज के ग्राम श्रंगीरामपुर में मृतक पूर्व प्रधान बाबा जगदीशा नंद की पुत्र बधू प्रियंका वाजपेयी सर्वाधिक 509 मतो से विजयी हुई| उन्हें कुल 790 मत मिले| वही विरोधी वीरेन्द्र गुप्ता 281,गुंजन तिवारी 237व प्रीती को केबल 6 मतों से ही संतोष करना पड़ा| विकास खंड मोहम्मदाबाद के ग्राम क्न्हाऊ याकूबपुर में भी कड़ा मुकाबला हुआ जंहा उपेन्द्र सिंह को 868 मत मिले और उन्हें विजयी घोषित किया गया| उनके विरोधी कलक्टर सिंह को 632,अमृता को 590 मत मिले| वही बाकरपुर में रजनी ने 372 मत प्राप्त कर प्रधानी पर कब्जा कायम कर लिया| गिरीश को 194,राम लडैते को 2 मत मिले|
वही विकास खंड कायमगंज के ग्राम नरैनामऊ में क्षेत्र पंचायत के पद पर चुनाव हुआ| जंहा अनुपम गंगवार विजयी घोषित की गयी|