पानी की किल्लत से खफा महिलाओ ने लगाया जाम

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद: बीते कई सप्ताह से पानी की किल्लत से परेशान महिलायों ने सड़क पर बाल्टी लोटा लेकर जाम लगा दिया| जिससे बाद पुलिस व सभासद मौके पर पंहुचे तो महिलायें उनसे उलझ गयी| काफी देर समझाने के बाद आखिर आश्वासन के बाद जाम खुल सका|
नगर पालिका परिषद के मोहल्ला अम्बेडकर नगर नरकसा की महिलाएं सडकों पर पानी की किल्लत से परेशान होकर बैठ गयी| नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल व सभासद अशोक वर्मा के खिलाफ जमकर भडास निकाली| जाम उन्होंने कादरी गेट लिंजीगंज मार्ग पर लगाय| जाम में एम्बुलेंस फंस गयी| काफी देर बाद एम्बुलेंस को निकाल दिया गया|
वही जाम लगाये उमादेवी, सुशीला, संतोषी, सुमन, हरीप्रीत, सूरज श्रीवास्तव ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी उनकी पानी की समस्या दुरुस्त नही हो रही| मोहल्ले में तीन हेंडपाइप है तीनों खराब है| सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक संजीब राठौर मौके पर आ गये| उन्होंने आक्रोशित महिलाओं से वार्ता की| भाजयुमो नेता शिवम दुबे ने भीड़ को समझाकर जाम खुला दिया| इसके बाद एसडीम सदर का फोन स्वीच औफ मिला| फिर कोतवाल ने आलाधिकारियों को सूचना दी| वही महिलाओं को समझा-बुझा कर जाम खुला दिया|
नगर मजिस्ट्रेट जेके जैन ने बताया कि पानी की समस्या के लिये नगर पालिका के जेई को अवगत करा दिया है| जल्द समस्या दूर करा दी जायेगी|