पुलिस खुलासों के लिये कर रही चमत्कार का इंतजार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन धार्मिक

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) पुलिस की जाँच लूट की घटनाओं को लेकर एक कदम भी नही चली| जिससे महीनों बाद भी कई लूट की घटनाओं का खुलासा नही हो सका| पुलिस जाँच होने की बात कर रही है|
कोतवाली फ़तेहगढ़ के नेकपुर कला निवासी विनय कुमार मोहम्मदाबाद के गांव माडल शंकरपुर अपनी पत्नी ईश्वरी देवी के साथ 11 सितम्बर 2017 को जा रहे थे| तभी हरियाली बाजार के पास विनय के गोली मार ईश्वरी के लूट की घटना हुई थी| जिसमे ईश्वरी की जंजीर, अंगूठी व नकदी लूट ली गयी थी| घटना के पांच माह बाद भी पुलिस अभी हवा में तीर चला रही है|
वही दूसरी घटना में कमलेश कुमार पुत्र श्री सुभाष चंद्र निवासी अंबेडकरनगर थाना सौरिख जिला कन्नौज के साथ बीते 7 नबम्वर 2017 को कुंदन गणेशपुर के सामने काली पल्सर सवार दो अज्ञात युवकों ने तमंचा लगाकर जंजीर और कुंडल लूट लिये| वही बचाने गये कुलदीप पुत्र अमर सिंह निवासी चौरसाई के गोली मार दी थी| घटना के चार माह बाद भी पुलिस अभी तक अपराधियों तक नही पंहुच सकी|
थानाध्यक्ष वीरपाल तोमर ने बताया कि जाँच चल रही है| जल्द खुलासा किया जायेगा|