घर के ताले तोड़कर नकदी व जेबरात चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: बंद पड़े घर के ताले तोड़कर हजारों की नकदी व जेबरात चोरी कर लिये| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी गयी| पुलिस मामले की जाँच कर रही है|
कोतवाली क्षेत्र के के मोहल्ला भोपतपट्टी निवासी दिनेश श्रीवास्तव का पुत्र विमलेश व पुत्रबधू अंजना के साथ अपनी ससुराल विवाह समारोह में शामिल होने गया था| दिनेश घर के निकट बने आश्रम में बीती रात सो रहा था| तभी चोरों ने मौका देखकर उसके मुख्य गेट का ताला तोड़कर कमरों का ताला तोडा| जिसके बाद पीतल के बर्तन, गैस सिलेंडर, रंगीन टीवी, एक मंगलसूत्र, सोने की एक जोड़ी झुमकी, एक अंगूठी, दो पायल व अलमारी में रखे 10 हजार रूपये चोरी कर लिये|
सुबह पांच बजे वह जब अपने मकान में गया तो देखा की ताला टूटा पड़ा है| जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी| पुलिस ने जाँच पड़ताल की | पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी|