विधायक के आवास के सामने फायरिंग,भतीजे से मारपीट,रिवाल्वर बरामद

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: भोजपुर के विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर के आवास पर उनके भतीजे के साथ मारपीट कर फायरिंग कर दी गयी| मारपीट कर रहे दो युवकों को विधायक के परिजनों ने पकड़ लिया| जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी| सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पंहुचे| पुलिस को मौके से एक देशी रिवाल्वर बरामद हुई है|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के जेएनबी रोड पर भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर का आवास है| विधायक घर पर नही थे| तभी मोहल्ला सब्जी मंडी चूड़ीवाली गली निवासी दो युवक अपने समर्थको के साथ पंहुचे| उन्होंने विधायक के रिश्तेदार जेएनबी रोड निवासी शिवम पुत्र अरविन्द के साथ जमकर मारपीट कर दी| जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया| मारपीट होते देख विधायक के परिजन बाहर निकले उन्होंने दो युवको अंशु व रोहित को पकड़ कर बिठा लिया और विधायक को सूचना दी| सूचना मिलने पर विधायक अपने समर्थको के साथ घर आये| कुछ देर बाद ही जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पर्वत सिंह यादव, मिलेनियम अभियान के प्रभारी प्रमोद विश्वकर्मा व सांसद मुकेश राजपूत, जिला महामंत्री विमल कटियार उनके आवास पर आ गये|
एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ शरद चन्द्र शर्मा, कोतवाल दधिबल तिवारी, स्वाट टीम प्रभारी आदि भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे| उन्होने जाँच पड़ताल की| पुलिस को विधायक के परिजनों ने एक देशी रिवाल्बर भी दी | पकड़े गये युवको और रिवाल्वर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया| मारपीट में विधायक के भतीजे शिवम् के नाक पर गम्भीर चोट आयी|
विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर ने बताया कि आरोपी युवक ने फायरिंग की| दिन में फायरिंग कर रहे है यह गुंडई की चरम सीमा है| वह अराजकता के खिलाफ है| सांसद मुकेश राजपूत ने बताया कि मामूली मारपीट की घटना है| कोई बड़ा अपराध नही है| फतेहगढ़ की कानून व्यवस्था दुरुस्त है| एएसपी त्रिभुवन सिंह ने बताया कि जिसके साथ मारपीट हुई है वह तहरीर देगा| रिवाल्वर बरामद हुई है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी| कोतवाल दधिबल तिवारी ने बताया कि तहरीर कोई नही देगा तो वह खुद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करायेंगे|